अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रैली में गोलियां चली हैं. इस गोलीबारी में ट्रम्प घायल हो गए हैं. वह पेन्सिलवेनिया में रैली कर रहे थे, जब एक के बाद एक कई गोलियों की आवाज सुनाई दी. इस घटना में रैली में शामिल एक शख्स की मौत हुई है और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं शूटर को मौके पर ही मार गिराया गया.
Donald Trump Attacked Video: पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रैली में शनिवार को अचानक से ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगी. कान के पास खून से लथपथ होने के कारण ट्रंप को तुरंत मंच से नीचे उतारा गया. हालांकि बाद में खबर आई की शूटर को ढेर कर दिया गया है. अब इस घटना का एक नया वीडियो सामने आया है. जिसमें शूटर ने कहां से गोली चलाई वह जगह देखी जा सकती है. अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने शनिवार को कहा कि ट्रंप पर स्पष्ट रूप से हत्या का प्रयास किया गया था, जिसमें रैली स्थल के बाहर एक ऊंचे स्थान से मंच की ओर कई गोलियां चलाई गईं. BNO न्यूज द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कहां से शूटर ने ट्रंप पर अटैक किया है. ट्रंप की रैली में हमलावर ने पास की इमारत की छत से गोलीबारी की. वीडियो में आप देख सकते हैं कि पास की इमारत की छत पर हमलावर ढेर होकर पड़ा हुआ है. हमले के बाद ट्रंप की रैली में भगदड़ मच गई. इसके बाद आनफानन में ट्रंप को मंच से उतारा गया. बता दें कि इस घटना में ट्रंप को भी चोट आई है. उन्होंने कहा है कि उनके कान के निचले हिस्से में गोली लगी. उनके कान से खून निकलते हुए भी देखा जा सकता है. #breakingnews #donaldtrump #donaldtrumpnews #donaldtrumpnewstoday #attack #america #usa #viral #latestnews #viralvideo
