वसई विरार में बेकार पड़ी ई-बसें जल्दी शुरु करने की मांगः धनंजय गावड़े अध्यक्ष -“स्वराज अभियान 

खड़ी हुई ई बसों की बैटरियां चोरीः धनंजय गावड़े

नालासोपारा 15 अगस्त के दिन धूमधाम से उद्घाटन होने के बाद सड़को न दिखाई देने वाली ई बसों का अचानक से नहीं दिखाई देना यात्रियों के लिए कितना न्यायसंगत है, बता दे कि 2023 मे मनपा ने 62 करोड़ 80 लाख रुपये की 40 ई-बसों की आपूर्ति और प्रबंधन के लिए ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक लिमिटेड के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, इसके साथ ही बस डिपो में 15 इलेक्ट्रिक चार्जिंग मशीनें भी खरीदी जानी थीं, ई-बस परियोजना केंद्र सरकार के राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत क्रियान्वित की जा रही है और मनपा को केंद्र से धन भी प्राप्त हुआ है।

वसई-विरार शहर महानगरपालिका ने पहले चरण में 40 ई-बसें खरीदी हैं और इन्हें चरणबद्ध तरीके से नागरिकों की सेवा में पेश किया जाना था। 40 में से 10 ई-बसें 15

अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लॉन्च की गईं। लेकिन अभी भी ये ई-बसें सड़क पर नहीं चल रही हैं. इसके विपरीत मनपा के मुख्य कार्यालय में धूल में पड़े हुए

हैं। नतीजा ये हुआ कि कुछ चोरों ने करीब 1 करोड़ रुपये कीमत की 8 बसों की इलेक्ट्रिक बैटरियां चुरा लीं है, यदि बसें चालू रहतीं तो बैटरियां चोरी नहीं होतीं, आम नागरिकों की सुविधा के लिए केंद्र सरकार की धनराशि खर्च कर खरीदी गई, ये बसें अब भी सड़कों पर क्यों नहीं चल रही हैं? आम जनता को इस सुविधा से क्यों वंचित रखा जा रहा है? केंद्र सरकार का राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम क्यों लागू नहीं किया जा रहा है? ऐसे सवाल स्वराज अभियान के अध्यक्ष धनंजय गावड़े ने मनपा प्रशासन से पूछे हैं, गावड़े ने प्रशासन से इन इलेक्ट्रिक बसों को जल्द से जल्द आम जनता के लिए शुरू करने का भी अनुरोध किया है. ( Samson Balid – editor-in-chief News Expose India)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *