UP: बरेली MP-MLA कोर्ट ने दिया राहुल गांधी को नोटिस, 7 जनवरी को किया तलब

लोकसभा चुनाव के दौरान दिये Rahul के बयान पर हुआ Action, बरेली कोर्ट ने भेजा नोटिस

उत्तर प्रदेश के बरेली में एमपी-एमएलए कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ नोटिस जारी किया है। राहुल गांधी को 7 जनवरी को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया है। यह नोटिस लोकसभा चुनाव के दौरान दिए गए उनके एक बयान पर आधारित है, जिस पर हिंदू महासभा के नेता पंकज पाठक ने अदालत में वाद दायर किया था।

राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के दौरान एक विवादास्पद बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी सरकार बनने पर एक आर्थिक सर्वेक्षण किया जाएगा। इस सर्वेक्षण के आधार पर, जिनकी जनसंख्या अधिक होगी और संपत्ति कम होगी, उनकी संपत्ति कम जनसंख्या वाले लोगों से लेकर दी जाएगी। इस बयान के बाद चुनावी दौर में ही विरोध हुआ था, और इसे एक विशेष समुदाय को खुश करने के प्रयास के रूप में देखा गया था।

पंकज पाठक का आरोप है कि राहुल गांधी का बयान हिंदू समुदाय से उनकी संपत्ति छीनने और मुस्लिम समुदाय को खुश करने के उद्देश्य से था, जिसके कारण हिंदू समुदाय में डर और आक्रोश फैल गया। पाठक ने इस पर बरेली के कोर्ट में वाद दायर किया, जिस पर अब अदालत ने संज्ञान लिया है।

कोर्ट के इस आदेश के बाद कांग्रेस पार्टी में हलचल मच गई है, और राहुल गांधी को 7 जनवरी को बरेली की एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश होना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *